{"_id":"5841b9744f1c1b0c1ede891e","slug":"licchavis-arrive-tomorrow-today-many-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल की लिच्छवी पहुंचेगी आज, कई ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल की लिच्छवी पहुंचेगी आज, कई ट्रेनें लेट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोहरे ने शुक्रवार को फिर से ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी। करीब 26 घंटे लेट होने के कारण शुक्रवार को आने वाली लिच्छवी अब शनिवार को आएगी। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सीता मढ़ी से आनंदविहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के आने का समय शुक्रवार शाम करीब 5.10 बजे है।
लेकिन कोहरे के करीब 26 घंटे देरी से चल रही लिच्छवी के शनिवार शाम तक आने की संभावना है। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस 18 घंटे, डिब्रूगढ़ 16 घंटे, मुरी 7 घंटे, कालका 8 घंटे, महांनदा 10 घंटे, और ऊंचाहार 20 घंटे, देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
घंटों तक ट्रेन में भूख प्यास से यात्री बेहाल हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, मरीज और बच्चों को हो रही है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण सिगनल दिखाई न देने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है।
विज्ञापन