फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   leptospirosis

चूहे से फैलने वाली बीमारी से बुलंदशहर के युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:36 PM IST
सार

चूहे से फैलने वाली बीमारी से बुलंदशहर के युवक की मौतबुलंदशहर\/नरसेना।जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि यश का लीवर और किडनी खराब है।शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।जिले में पहला मामलालेप्टोस्पायरोसिस बीमारी से युवक की मौत होने का जिले में यह पहला मामला है।

विज्ञापन
leptospirosis

विस्तार

चूहे से फैलने वाली बीमारी से बुलंदशहर के युवक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरसेना। चूहे से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस से नरसेना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। वह पिछले एक माह से बुखार से पीड़ित था। दिल्ली में उपचार के दौरान कराई गई जांच के बाद लेप्टोस्पायरोसिस का पता चला था। जिले में इस तरह का यह पहला मामला है।
गांव भड़काऊ निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उनका बेटे यश (19) को पिछले एक माह से बुखार आ रहा था। बुलंदशहर में उपचार कराने पर स्वास्थ्य में सुधार न होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि यश का लीवर और किडनी खराब है। चिकित्सकों ने इस दौरान जांच कराई तो पता चला कि लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित है। इसी वजह से लीवर और किडनी में असर पड़ा। जो आमतौर पर चूहे के मलमूत्र के प्रदूषित जल के संपर्क में आने से फैलती है। बृहस्पतिवार रात यश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में पहला मामला
लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी से युवक की मौत होने का जिले में यह पहला मामला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित मरीजों को तेज बुखार आना, सिरदर्द, सर्दी के साथ मांसपेशियों में दर्द होना, इसके लक्षण हैं। इसके अलावा उल्टी, दस्त, आंखें लाल हो जाना, पीलिया, जोड़ों में दर्द, थकान, ठंड लगना, दिमागी बुखार, बहरापन और सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जानवरों से फैल सकती है बीमारी
पशु चिकित्सक डॉ. उमर खान ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी का संक्रमण लेप्टोस्पायरा नामक बैक्टीरिया से फैलता है। यदि कोई व्यक्ति इस बैक्टीरिया से संक्रमित जानवर के मल-मूत्र की चपेट में आता है तो इस बीमारी के चपेट में आ सकता है। यह बीमारी चूहे के अलावा गिलहरी, भैंस, घोड़े, भेड़, बकरी, सूअर और कुत्ते से भी फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed