{"_id":"65b92cd1bb5d845edf05fbd4","slug":"leopard-chased-the-technical-assistant-who-was-doing-survey-villagers-got-scared-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-110826-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सर्वे कर रहे प्राविधिक सहायक को तेंदुआ ने दौड़ाया, दहशत में आए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सर्वे कर रहे प्राविधिक सहायक को तेंदुआ ने दौड़ाया, दहशत में आए ग्रामीण
विज्ञापन
बुगरासी के बुकलाना-बसीबांगर जंगल में तेंदुआ और शावक के देखे जाने के बाद जमा भीड़। संवाद
बुगरासी। बुकलाना-बसीबांगर गांव में मंगलवार को सर्वे कर रहे कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक को तेंदुआ ने दौड़ा लिया। कंटीले तार लगे होने की वजह से उनकी जान बच गई। तेंदुआ आने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। हालांकि तब तक तेंदुआ और उसके शावक जंगल के अंदर जा चुके थे।
बुगरासी क्षेत्र में वन विभाग की हजारों बीघा जमीन है। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक गौरव नागर मंगलवार सुबह इस जमीन के ई-खसरा की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक एक टीले पर तेंदुआ और उसके शावक दिखा। इसके बाद वह तुरंत बैठ गए। फिर रेंगते हुए जंगल से बाहर की ओर आने लगे। इसी दौरान तेंदुआ ने उन्हें दौड़ा लिया। बीच में कंटीले तार होने की वजह से तेंदुआ वापस जंगल में चला गया। गौरव नागर ने तत्काल आसपास के ग्रामीणों के साथ तहसीलदार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और लाठी-डंडे लेकर आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने खूब खोज की लेकिन तेंदुआ और उसके शावक कहीं नजर नहीं आए। तेंदुआ की सूचना होने से आसपास के गांव के किसानों में दहशत है। वह खेत में जाने से भी डर रहे हैं।
नौ महीने पहले पशुओं को बनाया था निशाना
नौ महीने पहले भी जंगल में तेंदुआ के होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। तेंदुआ ने हमला कर एक किसान को भी मार डाला था।ग्रामीणों का कहना है कि तब तेंदुआ ने कई पशुओं को निशाना बनाया था। हालांकि वन विभाग ने तेंदुआ के होने से इन्कार कर दिया था। वन विभाग का कहना था कि तेंदुआ के बजाय कोई दूसरा जंगली जानवर घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
प्राविधिक सहायक गौरव नागर ने तेंदुआ और शावक की सूचना दी थी। वन विभाग को बता दिया गया है। वन विभाग ने प्रकरण को जल्द दिखवाने का आश्वासन दिया है। - मरयम खातून, नायब तहसीलदार