{"_id":"668429a70c1251a0190303e4","slug":"laxmangarhi-aurangabad-ahir-road-will-be-built-with-rs-172-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118084-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 1.72 करोड़ से बनेगी लक्ष्मणगढ़ी-औरंगाबाद अहीर रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 1.72 करोड़ से बनेगी लक्ष्मणगढ़ी-औरंगाबाद अहीर रोड
विज्ञापन
बुलंदशहर। लक्ष्मणगढ़ी से औरंगाबाद अहीर रोड के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया कि मानसून के बाद इस सड़क के निर्माण के लिए कार्य शुरू कराया जाएगा।
लक्ष्मणगढ़ी से औरंगाबाद अहीर संपर्क मार्ग की हालत काफी दिनों से जर्जर पड़ी है। लंबे समय से लोग इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। शासन ने मार्च में इस कार्य के लिए स्वीकृति देते हुए 1.72 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाले हैं। बताया कि इस माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अगस्त माह के अंत तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है। बारिश के सीजन के बाद सड़क निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।