{"_id":"68e0262ec2371532060713ac","slug":"lawyers-and-litigants-are-troubled-due-to-lack-of-parking-facilities-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1001-131108-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पार्किंग व्यवस्था न होने से वकील व वादकारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पार्किंग व्यवस्था न होने से वकील व वादकारी परेशान
विज्ञापन
हापुड़। नगर के फ्रीगंज रोड स्थित जिला न्यायालय के अंदर वाहनों को खड़ा करने की सही जगह न होने के कारण अधिवक्ता व वादकारी काफी परेशान रहते हैं। कचहरी में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कचहरी के मुख्य दरवाजे के बाद से ही कुछ दूरी से वाहनों की कतारें यहां दिखाई देती हैं। अधिवक्ताओं के अलावा कुछ अन्य लोग भी अपने वाहनों को कचहरी में अंदर ले जाते हैं। इससे कचहरी में वाहनों की अधिक भीड़भाड़ हो जाती है। इतना ही नहीं कैदियों को लेकर जेल से भी कई गाड़ियां कचहरी में आती हैं। इससे यहां स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। ऐसे में अधिवक्ताओं की मांग है कि समस्या के समाधान का प्रयास होना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल का कहना है कि कचहरी में पार्किंग की समस्या के कारण परेशानी होती है। इसके समाधान के लिए कुछ व्यवस्था कराए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन