{"_id":"57c1de6b4f1c1b602fd4f9c0","slug":"landed-in-the-line-current-the-death-of-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में उतरा करंट, लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में उतरा करंट, लाइनमैन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
33 केवीए की लाइन डालने के दौरान लाइन में करंट उतरने से एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। लाइन डाल रहा कर्मचारी पोल पर ही लटका रह गया। संविदा लाइनमैन की मौत से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों की तहरीर पर लाइनमैन, एक्सईएन, एसडीओ और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नगर का कृष्णा नगर निवासी कलुआ पुत्र धर्म सिंह अंसारी रोड बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। शनिवार को नगर क्षेत्र से सटे गांव मौसमगढ़ में बिजली की नई 33 केवीए लाइन डालने का काम किया जा रही था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक निर्माणाधीन लाइन से एलटी लाइन टच हो गई।
विज्ञापन
लाइन टच होते ही निर्माणधीन लाइन में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से लाइनमैन की मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जैसे-तैसे परिजनों को समझाकर शांत किया गया। परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली में अनूपशहर अड्डा बिजलीघर के लाइनमैन, एक्सईएन बुलंदशहर, एसडीओ सदर और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जेई बनकर कर रहे थे अवैध वसूली, धुना
अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में खुद को जेई बताकर अवैध वसूली कर रहे दो लोगों को पब्लिक ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। शनिवार को दो लोग खुद को जेई बताकर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पब्लिक को दोनों पर शक हुआ। पब्लिक ने जब दोनों से पूछताछ शुरू की तो दोनों हड़बड़ाने लगे। दोनों के हड़बड़ाते ही पब्लिक ने दोनों की जमकर धुनाई पुलिस को सौंप दिया।