{"_id":"6415f5fa8c7a0a9dbc0aa244","slug":"lakhs-stolen-from-two-houses-in-pahasu-bulandshahr-news-c-30-1-54634-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पहासू में दो मकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पहासू में दो मकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पहासू। क्षेत्र के नगला खुशहाल गांव और फजलपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगला खुशहाल निवासी शिशपाल ने बताया कि शुक्रवार रात को वह और उसके भाई का परिवार घर में अलग- अलग कमरे में सो रहे थे। तीसरे कमरे में ताला बंद था, जिसमें सभी गहने व सामान रखा हुआ था। शनिवार सुबह उठकर देखा कि तीसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था, जिसमें सोने की दो चेन, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कानों के कुंडल, सोने का बिछुआ, सोने का पेंडेट गायब थे। पीड़ित ने छत के रास्ते से चोरों के घर में आने की आशंका जताई है। इसके अलावा फजलपुर गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि शुक्रवार रात को उसके घर में से चोरों ने मंगलसूत्र, झूमकी, तोडिया, अंगूठी, साड़ी व कई सामान चोरी कर लिया।