फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   KVS, Jahangirabad and NUS team was the winner in Kabaddi

Bulandshahar News: कबड्डी में केवीएस, जहांगीराबाद व एनयूएस की टीम रही विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
KVS, Jahangirabad and NUS team was the winner in Kabaddi
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता खेलते ​खिलाड़ी। स्त्रोत - विभाग
बुलंदशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को करीब चार मुकाबले खेले गए। इसमें एनयूएस, बीके जहांगीराबाद व केवीएस की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पालिका सभासद सुखदेव शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद कनिष्ट सहायक राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत कर प्रतियोगिता शुरू करवाई। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन कबड्डी प्रशिक्षक नेत्रपाल सिंह ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में पहला मैच एनयूएस और केंद्रीय विद्यालय की टीम के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसमें एनयूएस की टीम ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को 39-28 से पराजित किया। दूसरा मैच बीके पब्लिक स्कूल व बरौली क्लब के बीच हुआ, इसमें बीके पब्लिक स्कूल जहांगीराबाद ने बरौली क्लब को 63-57 से तो तीसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय की टीम ने टांडा टांडा स्टेडियम की टीम को 35-22 से पराजित किया। प्रतियोगिता में जूडो प्रशिक्षक पुनीत आर्य, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा, खो-खो प्रशिक्षक अल्पना त्यागी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला समेत अन्य कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed