फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Krishna Leela described on the fifth day of Bhagwat Katha

Bulandshahar News: भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण लीला का किया वर्णन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Krishna Leela described on the fifth day of Bhagwat Katha
दीघी गांव में कथा सुनाते व्यास।  - फोटो : संवाद
पहासू। गांव दीघी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही भागवत कथा में पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य हरिकांत महाराज ने कहा कि सदा सुख केवल भगवान के चरणों में है।
विज्ञापन


भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होने से आवागमन के बंधन से मुक्ति मिलती है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है। इसलिए व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए। भागवत कथा अमृत के समान है। इसके सुनने से मनुष्य पूर्णता को प्राप्त हो जाता है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे जन्म-मरण का रोग मिट जाता है। भागवत कथा को पांचवां वेद कहा गया है, जिसे पढ़ सकते हैं और सुन सकते हैं।
विज्ञापन

कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्व पाप हारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी-किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदुकुल के वंश में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा गोवर्धन पर्वत लीला के बारे में बताया इस मौके पर भक्तों के बीच कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान नैनसुख, उर्फ मन्हीराम, नेमपाल सिंह, राधेश्याम सैनी, कुवंरपाल, नैमपाल सैनी, कुलदीप, दीपक, दिव्यम, सुभाष चंद, कन्हैया लाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed