{"_id":"57bf48a64f1c1ba74bd4f4e0","slug":"krishna-janmashtmi-celibretion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। बृहस्पतिवार सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की मंदिरों में लंबी कतार लग गई। भव्य सजे मंदिरों की छटा देखते ही बनती थी। भक्तों ने श्रीकृष्ण-राधा की शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन
घरों और मंदिरों में मध्यरात्रि तक भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा। भगवान के जन्म होते ही घरों और मंदिरों में जमकर उत्सव हुआ। बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर आदि मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर परिसर में बाल श्रीकृष्णा का झूला भी सजाया गया।
विज्ञापन
सेंट मोमिना स्कूल में जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसमें छात्र अक्षत, मनजीत कौर, प्रतिष्ठा, रिषभ, निखिल, सुजल, रचित, प्रिंस, अभय, दीक्षा, आदित्य, सृष्टि, श्रुति, अंशिका, नैन्सी, रितिक, निहारिका, रितिका और गुनगुन आदि ने राधा-कृष्ण बनकर गोपियों के साथ खूब धूम मचाई।
विज्ञापन
यादव समाज ट्रस्ट उत्तर प्रदेश की ओर से जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के निवास गांव नयागांव चांदपुर में जन्माष्टमी मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुधीर सिंह ने किया। जिला संरक्षक डॉ. प्रमोद यादव, केपी यादव उर्फ बंधुजी, शीशपाल सिंह यादव, प्रवक्ता करन सिंह यादव, उपाध्यक्ष गौरव, राजकुमार, कृष्णपाल, पुष्पेंद्र, सौरभ, विपिन, बबलू, कुंवरपाल सिंह, पुरुषोत्तम मौजूद रहे।