फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Killed first by strangulation, then slit the neck with a blade

पहले गला दबाकर हत्या की, फिर ब्लेड से रेती गर्दन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:24 PM IST
सार

पहले गला दबाकर हत्या की, फिर ब्लेड से रेती गर्दनबुलंदशहर।सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो गया।जमीन के विवाद से लेकर घरेलू हिंसा तक पुलिस की जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
Killed first by strangulation, then slit the neck with a blade

विस्तार

पहले गला दबाकर हत्या की, फिर ब्लेड से रेती गर्दन
विज्ञापन

बुलंदशहर। छात्र हितेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद कातिलों ने ब्लेड से उसकी गर्दन रेती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस को मौके से ब्लेड का रैपर बरामद हुआ है, हालांकि ब्लेड नहीं मिली। पुलिस अभी तक कातिलों का सुराग नहीं लगा सकी है।
नरसेना के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी छठवीं कक्षा के छात्र हितेश की शनिवार रात हत्या कर दी गई थी। गले पर घाव पाया गया था। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा था कि गला रेतकर हत्या की गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो गया। हितेश की रात में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ब्लेड से उसका गला रेता गया। इसके अलावा शरीर पर कहीं और चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। हत्याकांड को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस कातिलों का सुराग नहीं लगा सकी है। अधिकारी विभिन्न पहलुओं पर जांच करने और जल्द ही राजफाश करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपनों पर भी शक की सुई
पुलिस की मानें तो मामले में कुछ अपने भी शक के दायरे में है। जमीन के विवाद से लेकर घरेलू हिंसा तक पुलिस की जांच के दायरे में है। यह भी पता चला है कि हितेश के पिता अनिल का करीब दस वर्ष पूर्व हुए एक अपहरण में नाम सामने आया था। पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ मीटर दूर जाकर रुका डॉग स्क्वाड
रविवार को डॉग स्क्वाड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। करीब पांच सौ मीटर दूर गांव के अंदर कुछ घरों के पास जाकर डॉग स्क्वाड रुक गया था। जिसके बाद उस इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed