फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kidnapking case

30 लाख के लिए पड़ोसी ने अगवा किया था व्यापारी का बेटा, सात गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kidnapking case
पुलिस द्वारा पकड़े गए अपहरण के आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
30 लाख के लिए पड़ोसी ने अगवा किया था व्यापारी का बेटा, सात गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अगवा हुए टाइल्स व्यापारी के पुत्र गौरव को बुधवार देर रात सकुशल बरामद कर लिया। पड़ोसी ने ही 30 लाख के लिए व्यापारी के पुत्र को अगवा करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल कार के अलावा अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
एक फरवरी की सुबह नगर के चांदपुर रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी टाइल्स व्यापारी विजय सिंह के पुत्र गौरव (20) को नीले रंग की एक कार से अगवा कर लिया गया था। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए नगर कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम और स्वाट टीम को लगाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर का पता लगाकर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। बुधवार रात को नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इंदिरा कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर अपहृत गौरव को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कालू निवासी गांव नैथला कोतवाली देहात, व्यापारी का पड़ोसी राजकुमार उर्फ बबलू निवासी चांदपुर रोड शिवपुरी कॉलोनी कोतवाली नगर, देवेंद्र उर्फ छोटेल्ला निवासी गांव औरंगपुर गढिया जहांगीराबाद, इकबाल निवासी इंदिरा कॉलोनी कोतवाली देहात, भारत निवासी चांदपुर रोड कोतवाली नगर, कोमल निवासी चांदपुर रोड कोतवाली नगर और अन्नू निवासी गांव नैथला कोतवाली देहात के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और अन्य सामान बरामद हुआ। एक आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नीले रंग की कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए उन्होंने गौरव का अपहरण किया गया था। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, परिजनों संग दिखा रहा था सहानुभूति
अपहरण का पूरा खाका टाइल्स व्यापारी के पड़ोस में ही रहने वाले राजकुमार ने तैयार किया था। राजकुमार पर पूर्व में भी हत्या, लूट और हत्या की कोशिश के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे जानकारी थी कि टाइल्स व्यापारी का अच्छा कारोबार है, इस कारण उसने उसके पुत्र को अपहरण करने की योजना अपने साथियों संग बनाई थी। अपहरण के बाद से वह पीड़ित परिजनों से सहानुभूति जता रहा था और उनके साथ युवक गौरव की तलाश में भी जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में तीन बार कर चुके थे अपहरण की कोशिश
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले करीब एक माह से गौरव के अपहरण की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीन बार कोशिश की थी। 31 जनवरी को भी अपहरण की योजना बनाई गई थी, लेकिन उस दिन गौरव पिता के साथ बाहर गया था, इस कारण उस दिन भी विफल रहे थे।
गौरव के चल रहे थे व्रत, खाने में देते थे नशीला दूध और फल
गौरव का अपहरण एक फरवरी यानी सोमवार सुबह हुआ था। उसने सोमवार से ही पांच दिन के लिए भगवान शिव के व्रत रखने शुरू किए थे। कार से अपहरण के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था। गौरव ने बताया कि आरोपी उसे सुबह और शाम को दूध में नशीला पदार्थ देते थे, साथ ही फल भी खाने के लिए देते थे।
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
पुलिस ने मामले में एआरटीओ कार्यालय से जांच शुरू कराई। करीब 2200 कार का डाटा निकलवाया। इसके बाद उनमें से 422 नीले रंग की कार का डाटा अलग किया गया और उसके आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

टाइल्स व्यापारी के पुत्र गौरव को 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किया गया था। अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed