{"_id":"6266d3944e626f2508188bf4","slug":"kidnap-bulandshahr-news-gbd23743902","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को खाना देकर लौट रही बच्ची का अपहरण कर किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को खाना देकर लौट रही बच्ची का अपहरण कर किया कुकर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई को खाना देकर लौट रही बच्ची का अपहरण कर किया कुकर्म
शिकारपुर। एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने दो के खिलाफ पॉस्को और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा नगर के ही एक मोहल्ले में चिकित्सक के यहां नौकरी करता है। रविवार सुबह उनकी आठ वर्षीय बेटी भाई को खाना देने के लिए गई थी। लौटते समय पीछे से आए दो अज्ञात लड़कों ने उसका मुंह व आंखें भींचकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए और कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। किसी तरह जब बच्ची घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
ड्रोन से की जा रही घटनास्थल की पहचान
आरोपियों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने मोहल्ले और आसपास के 10-12 युवकों को हिरासत में लेकर बच्ची से पहचान कराई, लेकिन बच्ची किसी की शिनाख्त नहीं कर पाई। पुलिस अब घटनास्थल की पहचान कराने के लिए ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी करा रही है। जिसे बच्ची को दिखाकर घटनास्थल की पहचान कराई जा सके।
विज्ञापन
दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। कुकर्म की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - अन्विता उपाध्याय, सीओ शिकारपुर