{"_id":"616c5b9d187b0e626961b622","slug":"kidnap-bulandshahr-news-gbd227879314","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में आई किशोरी को अगवा कर ले गए कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में आई किशोरी को अगवा कर ले गए कार सवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल में आई किशोरी को अगवा कर ले गए कार सवार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में अपनी ननिहाल में आई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की नानी ने हापुड़ जनपद निवासी तीन लोगों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर कार से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उनकी 16 वर्षीय धेवती ननिहाल में आई हुई थी। गत 15 अक्तूबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने नाते रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर भी उसकी खोजबीन की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी धेवती को हापुड़ के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी युवक कुलदीप अपने साथी प्रवीण और एक अन्य की मदद से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। नगर कोतवाल संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनाें नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।