फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khurja elder cut finger younger brother steady fight over land

UP NEWS: खुर्जा में बड़े ने छोटे भाई की उंगली काटी, हाथ में कटे हिस्से को लेकर गया थाने, जमीन का था विवाद

Mon, 22 Sep 2025 07:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Sep 2025 07:35 PM IST
सार

खुर्जा में रात करीब 8 बजे दो भाइयों में विवाद हो गया। घर में बैठकर भोजन कर रहे थे। तभी शाकिर व कामिल उर्फ गुड्डू आए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Khurja elder cut finger younger brother steady fight over land
समस्या बताता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा में रविवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की उंगली काट डाली। दोनों में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद मारपीट होने लगी। छोटे भाई का आरोप है कि बड़ा भाई जबरन घर में घुस गया। महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगा। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। दोनों को थाने लेकर गई। इस दौरान छोटे भाई ने तहरीर दी। पुलिस घर की महिलाओं से पूछताछ कर रही है। ये मामला ऊंचा तरीनाल मोहल्ले का है। मोहल्ले वालों का कहना है कि दो भाइयों में आए दिन लड़ाई होती रहती है।    

विज्ञापन


पत्नी पर पीटने का आरोप
आसिफ ने बताया, रात को करीब 8 बजे वह अपने घर में बैठकर भोजन कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला शाकिर व कामिल उर्फ गुड्डू आए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ उनकी पत्नियों ने भी मारपीट की। बीच बचाव के लिए कामिल का भाई आसिफ भी आया। आरोप है कि कामिल के हाथ में धारदार बुगदा था, जिसने प्रहार किया। आसिफ के हाथ की उंगली कट गई।
विज्ञापन




कामिल का कहना है कि रात को वह अपने घर पर थे। तभी उनके छोटे भाई आसिफ और आरिफ आए। उनके साथ मारपीट की। उन्होंने लाठी डंडे व लोहे की रॉड से उन पर वार किया। झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। दोनों लोगों को हिरासत में लिया। घायल आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया। CO खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। इसमें दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। जांच कर जल्द मुकदमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed