{"_id":"5732138d4f1c1bb955919b3f","slug":"khurja-eight-factories-and-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा में आठ और फैक्ट्रियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा में आठ और फैक्ट्रियां सील
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 10 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
factories
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों पर खरा न उतरने के कारण मंगलवार को आठ और फैक्ट्रियां सील कर दी गईं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर एसडीएम और प्रदूषण विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी और नवीनीकरण न कराने वाली 51 फैक्ट्रियों में से अब तक 39 फैक्ट्रियों पर तालाबंदी की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्ववर्ती एनओसी और नवीनीकरण के लिए आवेदन लंबित होने के कारण एनजीटी ने नगर के 51 पॉटरी फैक्ट्रियों को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पिछले दिनों से चल रही कार्रवाई के तहत 5 अप्रैल से फैक्ट्रियों को सील करने की कार्रवाई शुरू हुई थी।
विज्ञापन
पांच मई को आठ, 6 मई को 9, 7 मई को 14 फैक्ट्रियों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। दो दिन सार्वजनिक अवकाश के चलते कार्रवाई नहीं की गई।
मंगलवार को एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह और प्रदूषण विभाग की टीम ने ब्लूआर्ट, न्यू कृष्णा, मुक्ता, मीना, सुरभि, हितैषी, माधव, नवल समेत आठ फक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई। 51 में से बाकी बची 12 फैक्ट्रियों पर बुधवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन