फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   khelo India abhiyan

शिक्षकों के शारीरिक फिटनेस की होगी परख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
khelo India abhiyan
शिक्षकों के शारीरिक फिटनेस की होगी परख
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्र्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियाें की प्रतिभा को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान के तहत अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके जरिए शिक्षकों को शारीरिक फिटनेस मूल्यांकन हो सकेगा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डीआईओएस को पत्र लिखकर इस बारे में निर्देशित कर दिया है।

शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने पत्र में लिखा है कि मिशन फिट इंडिया के तहत खेल संस्कृति को शिक्षा प्रणाली का अभिन्न अंग बनाने की आवश्यकता है। चार चरणों में खेल और खिलाड़ियों का विकास किया जा सकता है। स्कूल स्तर पर ही प्रतिभाआें की पहचान करने के लिए शारीरिक फिटनेस पहला कदम है। यह कार्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक शिक्षा आकलन के लिए विषय से संबंधित ज्ञान, कौशल और अभिवृत्ति जरूरी है। इस लिहाज से विद्यालयों के शिक्षकों को शारीरिक फिटनेस मूल्यांकन परीक्षा के लिए दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में खेल एवं शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। ऐसे में जनपद के जिन विद्यालयों में खेल अध्यापक नहीं हैं। वहां उसका दायित्व अन्य विषय के ऐसे शिक्षक को दिया जाएगा, जिनकी खेल में रुचि होगी। इसका जिक्र भी शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस को भेजे गए पत्र में किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक का पत्र मिला है। इसका जनपद में पालन किया जाएगा। इससे सभी विद्यालयों को अवगत करवाया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं में भी निखार आएगा। इससे शिक्षकों के शारीरिक फिटनेस की भी परख होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed