फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Khalor beat Greenfield by 274 runs to register their biggest win.

Bulandshahar News: खालौर ने 274 रन से ग्रीनफील्ड टीम को हरा दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Khalor beat Greenfield by 274 runs to register their biggest win.
क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाज को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित खालसा क्रिकेट एकेडमी पर अंडर-12 जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। सातवें दिन ग्रीनफील्ड क्रिकेट एकेडमी और खालौर क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच खेला गया। खालौर की टीम ने यह मैच 274 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

ग्रीनफील्ड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। खालौर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 40 ओवर में 337 रन बनाए। जिसमें सर्वाधिक स्कोर प्रिंस जाट ने 225 रन, फैजल गाजी ने 39 रन, दिव्यांश ने 19 रनों का योगदान दिया। ग्रीनफील्ड की ओर से गेंदबाजी में आर्यन ने तीन विकेट, हर्षद, मेगांक त्यागी व करन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीनफील्ड की टीम महज 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम को इस मैच में 274 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसमें आर्यन ने 18 रन व मेगांक ने 13 रनों को योगदान दिया। खालौर टीम के गेंदबाज ओम भारद्वाज ने सर्वाधिक छह विकेट, नवीन ने तीन व फैजल गाजी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि खालौर की टीम ने 274 रन से लीग में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। खालौर टीम में सर्वाधिक रन बनाने पर प्रिंस जाट को मैन ऑफ द मैच व ग्रीनफील्ड के ऑलराउंडर आर्यन को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। शनिवार को एसएनएस शिकारपुर व बालाजी जूनियर टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed