फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kesavi who jumped into the Ganges was suffering from depression

Bulandshahar News: डिप्रेशन की शिकार थी गंगा में छलांग लगाने वाली केशवी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Kesavi who jumped into the Ganges was suffering from depression
बुलंदशहर। साहब.. वो परेशान रहती थी। उसका काफी इलाज भी कराया जा रहा था। हम उसे कभी अकेले कहीं नहीं जाने देते थे। उस पर भूत प्रेत बाधा का भी चक्कर था। इससे वह परेशान रहती थी। ये बातें अनूपशहर गंगापुल पर अपनी बहन से दोबारा जन्म की बात कहकर गंगा में छलांग लगाने वाली किशोरी केशवी के परिजनों ने पुलिस और अन्य लोगाें से कही है। हालांकि, इन बातों में कितनी सत्यता है, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव भईपुर निवासी 14 वर्षीय केशवी सोमवार सुबह अपनी छोटी बहन नेहा के साथ घर से गांव खिदराबाद स्थित चामुंडा मंदिर जाने के लिए निकली थी। लेकिन, वह दोनों वहां नहीं गई। नेहा ने बताया कि केशवी उसे लेकर गंगा पुल पर पहुंच गई। इसके बाद केशवी ने अपने कंगन, अंगूठी व चुन्नी उसको दे दिए। साथ ही कहा कि वह अब दोबारा जन्म लेगी। यह कहने के बाद केशवी ने गंगा में छलांग लगा दी। जिसे देख नेहा ने शोर मचा दिया। नाविकों व गोताखोरों ने डूबने की जानकारी मिलते ही बचाने के लिए प्रयास शुरू किया। लेकिन, वहां पहुंचते पहुंचते किशोरी गंगा की धारा में विलीन हो गई। किशोरी के डूबने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि कुछ समय पूर्व परिवार में एक मौत हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद से ही उनकी पुत्री अजीब हरकतें करने लगी थी। इसी के चलते परिजन उसे साधू महात्माओं को भी दिखा रहे थे। परिजन उसे कहीं अकेला भी नहीं भेजते थे। सोमवार को भी वह अपनी बहन को साथ लेकर गई थी। चर्चा है कि वह मानसिक रूप से भी काफी तनाव में थी। यही कारण रहा होगा कि उसने अपनी बहन से दोबारा जन्म लेने की बात कहते हुए गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

हालांकि, अब तक उसकी तलाश नहीं की जा सकी है। तलाश में स्थानीय नाविक, गोताखोर और पीएसी फ्लड प्लाटून की टीमें लगी हुई हैं। लेकिन, उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। हादसे के बाद से उसकी बहन भी घटनाक्रम को याद कर सिहर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन उसके मानसिक तनाव में होने की चर्चा कर रहे हैं। उसके गंगा में कूदने का कोई कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं है। उसकी तलाश में लगातार टीमें जुटी हुई हैं। - अन्विता उपाध्याय, सीओ अनूपशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed