{"_id":"585ac28c4f1c1b1864e3ae07","slug":"kernel-wall-buried-in-the-rubble-of-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरी दीवार, मलबे में दो दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरी दीवार, मलबे में दो दबे
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर में नींव में दबे मजदूर को निकालते लोग।
- फोटो : ब्यूरो
शिकारपुर में निर्माणाधीन भवन की नींव खोदने के दौरान बगल वाले प्लाट की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में व्यापारी पुत्र समेत एक मजदूर भी दब गया। सूचना पर आसपास के लोग दौड़े और व्यापारी पुत्र को तुरंत ही निकालकर निजी चिकित्सालय भिजवाया गया जबकि मजदूर को ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला जा सका।
विज्ञापन
चिकित्सक ने उसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शिकारपुर के छोटा बाजार निवासी व्यापारी आनन्द स्वरूप मोहल्ला मंडी स्थित एक प्लाट में आवासीय व व्यावसायिक भवन का निर्माण करा रहे हैं। बुधवार की सुबह उस प्लाट में पांच मजदूर काम रहे थे।
विज्ञापन
करीब पौने नौ बजे नींव के बराबर वाली लगभग दो फुट चौड़ी पुरानी ईंटों की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में नींव में काम कर रहा सोनू पुत्र सोरन निवासी मोहल्ला चैनपुरा तथा व्यापारी का पुत्र शुभम मलबे में दब गए।
विज्ञापन
सहायता के लिये दौड़ी भीड़ ने शुभम को तो कुछ देर में ही निकाल लिया जबकि नींव में होने के कारण सोनू को निकालने में काफी मशककत करनी पड़ी। हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम उमाशंकर सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार तथा एसएचओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पाकर सपा प्रत्याशी राकेश हलपुरा भी मौके पर पहुंचे।