{"_id":"67bca5f9ef401767e6097bb5","slug":"kanwar-yatra-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-130058-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चारों और बम-बम भोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चारों और बम-बम भोले
विज्ञापन
ऊंचागांव क्षेत्र से घंटा व गंगाजल ले जाते शिव भक्तों का जत्था। संवाद
नरौरा/अनूपशहर/गुलावठी/ऊंचागांव/अहार। महाशिवरात्रि की कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। नरौरा व अनूपशहर में कांवड़ मेले में शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। मार्गाें पर बम भोले के जयकारे और भक्तिगीतों की धुन पर कांवड़िए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने का सिलसिला जारी है। पूरे जनपद में इस समय चारों ओर बम-बम भोले की गूंज से वातावरण शिवमय हो रहा है।
सोमवार को नरौरा का रामघाट क्षेत्र और अनूपशहर क्षेत्र शिवमय हो गया। यहां लगे कांवड़ मेले में शिवभक्त कांवड़ सजाने के लिए अपनी पसंद का सामान खरीद रहे हैं। वहीं, शिवभक्त कांवड़ भरकर उत्साह के साथ अकेले या फिर जत्थों में रवाना हो रहे हैं। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही गोताखोर और नाव के अलावा अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं, जो भक्तों को गहरे जल में न जाने की सलाह दे रहे हैं।
वहीं, जगह-जगह भंडारे लगाकर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। अनूपशहर में रविवार की शाम से नगर पालिका परिषद और श्रीगंगा सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय कांवड़ मेला एवं भंडारे का आयोजन शुरू हो गया। जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने भोलेनाथ के पूजन के साथ किया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की ओर से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मेला कंट्रोल रूम स्थापित कर शिवभक्तों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। शिवभक्त घाटों से कांवड़ भरकर लगातार निकल रहे हैं। अनूपशहर-बुलंदशहर रोड व अनूपशहर-अलीगढ़ रोड बोल भोले की बम के जयकारों से गूंज रहे हैं। कोतवाली प्रभारी विशंभर दयाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अनूपशहर स्थित सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
अहार क्षेत्र के अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर मेला शुरू हो गया है। यहां पर हर तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही पुलिस बल के साथ मंदिर को सजाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में हजाराें शिवभक्त कांवड़ चढ़ाने और जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। गुलावठी क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िया लौटने शुरू हो गए हैं। सोमवार को अनेक शिवभक्त गंगाजल लेकर हाईवे से होकर गुजरे। उधर, बड़ा महादेव मंदिर में कांवड़ियों की सेवार्थ सेवा शिविर में मंदिर समिति के सचिव पुरुषोत्म चौधरी व प्रदीप शर्मा आदि ने कांवड़ियों की सेवा की। ऊंचागांव क्षेत्र में हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने का सिलसिला जारी है। अहार क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शिवभक्त दानवीर, सूरज, राहुल, पुष्पेंद्र, देवेंद्र, रवि, राकेश, सुलेंद्र व उदयवीर का जत्था हरिद्वार गंगा जल के साथ गांव के महादेव मंदिर के लिए 53 किलों का घंटा लेकर आए हैं। बम भोले के जयकारे और भक्तिगीतों की धुन पर कांवड़िया अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।