फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kanwar yatra

Bulandshahar News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे जिले भर के शिवालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra
गुलावठी में कलशों में गंगाजल लेकर जाते हुए शिवभक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/शिकारपुर/डिबाई/नरौरा। भगवान शिव के अत्यंत प्रिय सावन महीने के दूसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर तरफ हर-हर महादेव, बोल बम की गूंज रही। शिवालयों में भोर से जलाभिषेक, दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही शिव मंदिरों में जल लेकर जलाभिषेक के लिए भक्त शिवालयों में बाहर पहुंच गए। मंदिर का दरवाजा खुलते ही भक्तों ने हर हर महादेव का जयकारा और जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार की माला, चंदन आदि से पूजन अर्चन किया और धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की। नगर के प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कालोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सिद्धेश्वर आदि मंदिराें पर जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन

गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर महादेव मंदिर, अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर, शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर अलावा नगर से लेकर देहात तक के शिवालयों में शिवभक्तों ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। साथ ही मन्नत भी मांगी। अनूपशहर के हर हर महादेव मंदिर, नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर, बबस्टरगंज घाट स्थित शिवमंदिर, अनूपेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, भृगुक्षेत्र आश्रम स्थित भृगीश्वर महादेव मंदिर आदि जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलावठी के बड़ा महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लाइन लगी रही। इसी तरह जगह जगह मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरान
सात किलोमीटर की परिक्रमा में शामिल हुए शिवभक्त
गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के दूसरे सोमवार पर पीठाधीश्वर आचार्य मनजीत धर्मध्वज के नेतृत्व में आत्म कल्याण एवं प्रदेश शांति के लिए सात किलोमीटर की परिक्रमा की गई। परिक्रमा के समापन पर मंदिर के ब्राह्मणों ने शांति पाठ का मंत्र उच्चारण करते हुए आत्मिक कल्याण एवं प्रदेश शांति के लिए अभिषेक किया गया। आचार्य ने कहा कि परिक्रमा करने से कालसर्प दोष एवं बंधन दोष से मुक्ति एवं अन्य प्रकार के सभी बंधन दोष से मुक्ति मिलती है। ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव का जाप करते हुए परिक्रमा करने के बाद सभी शिव भक्तों ने बाबा महालिंगम का जलाभिषेक किया। हजारों श्रद्धालु श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर बाबा महालिंगम का जलाभिषेक एवं दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कुंवरपाल सिंह, संजू पंडित, धर्मजीत त्रिपाठी, जूनियर इंजीनियर प्रीतम सिंह, नीरज गिरी, शीलू सिंह, हनी सिंह व अक्षत आदि शिवभक्त मौजूद रहे।


सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों ने किया गंगा स्नान

सावन के दूसरे सोमवार को जिले भर के गंगा घाटों पर गंगा स्नान हुआ। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धा से स्नान कर मन्नत मांगी। साथ ही अपने साथ शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए जल लेकर उत्साह के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed