{"_id":"671a7cd7fc61f828e402881a","slug":"kanani-road-will-be-widened-for-rs-280-crores-will-get-relief-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105670-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कनैनी मार्ग का 2.80 करोड़ से होगा चौड़ीकरण, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कनैनी मार्ग का 2.80 करोड़ से होगा चौड़ीकरण, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खुर्जा। शहजादपुर कनैनी गांव में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का चौड़ीकरण और नवीनीकरण होगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहजादपुर कनैनी गांव में प्रदेश का पहला अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्रशिक्षण केंद्र है। जहां प्रशासनिक, ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारी व ग्रामीणों को गांवों में स्वच्छता किस प्रकार रखनी है और गंदगी का निस्तारण कैसे किया जा सकता है, इसकी जानकारी दी जाती है। यहां पर अक्सर अन्य जिलों के अधिकारियों व ग्राम सचिव को प्रशिक्षण दिया जाता है। केंद्र तक जाने वाला मार्ग काफी जर्जर और छोटा है। इसी के चलते ग्राम पंचायत की ओर से इस मार्ग के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया था।
इसमें जिलाधिकारी ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा, इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत सिंह ने बताया कि करीब 2.80 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।