{"_id":"5745da034f1c1bd53c690751","slug":"just-a-few-days-cool-weather-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी कुछ दिन ‘कूल’ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी कुछ दिन ‘कूल’ रहेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Wed, 25 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर बाद आई आंधी-बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को तपिश से राहत मिल गई। मौसम विशेषज्ञ ने फिलहाल कई दिन मौसम कूल रहने की संभावना जता रहे हैं। सोमवार को हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन बुधवार को दिन में फिर तपिश बढ़ गई।
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ हुई बूंदाबांदी से तापमान में कुछ गिरावट आई। दिन में जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शाम को यह कम होकर 39 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि ऐसा मौसम कई तक जारी रह सकता है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा।