{"_id":"591c9dea4f1c1b864bf23514","slug":"junk-accommodation-from-road-to-junk-road-to-roadways-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से मुक्ति को जेवर अड्डा से रोडवेज बस स्टैंड तक होगा वन वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से मुक्ति को जेवर अड्डा से रोडवेज बस स्टैंड तक होगा वन वे
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 18 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
परिवहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जाम से मुक्ति को जेवर अड्डा से रोडवेज बस स्टैंड तक के रास्ते को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वन-वे किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को नागरिकों के साथ हुई प्रशासनिक अफसरों की बैठक में लिया गया। उन्हाेंने इस अभियान में नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील की।
बुधवार को तहसील सभागार में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और नागरिकों के साथ बैठक की गई। बैठक में पॉटरी नगरी को किस तरह से स्वच्छ और जाम से मुक्त बनाया जाए, इस पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने निर्णय लेते हुए कहा कि सुबह आठ बजे से रात्रि 8 बजे तक जेवर अड्डा से कबाड़ी बाजार चौराहे और रोडवेज बस स्टैंड तक ट्रैफिक को वन वे करने का फैसला लिया गया। जिससे नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
बैठक में नगर में बिक रही पॉलीथीन को प्रतिबंधित करने पर भी जोर दिया गया। नागरिकों से भी अपील की गई कि पॉलीथीन का उपयोग न करें। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए 24 घंटे में एक मेगा सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
वहीं नगर में अतिक्रमण को हटाकर सफाई व्यवस्था को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में एसडीएम राहुल यादव, सीओ चंद्रधर गौड़, पालिका ईओ वैभव, इंस्पेक्टर धनंजय मिश्र, हरजीत, रवि आदि लोग मौजूद रहे।