{"_id":"57bde5424f1c1b7420d4f22e","slug":"junction-18-hours-power-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन क्षेत्र में पिछले 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। रात भर बिजली न आने से लोग परेशान रहे। बुधवार चार बजे तक आपूर्ति सुचारु भी हुई तो आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। बिजली न रहने से घरों में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने कारण फाल्ट से ब्रेकडाउन होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जंक्शन क्षेत्र में रात 9 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर लोग बिना बिजली के जागते रहे। लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को भी फोन मिलाया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी, बच्चो, बुजुर्गों और बामार लोगों को हुई।
विज्ञापन
वहीं बिजली न रहने से रेलवे स्टेशन के बाहर अंधेरा पसरा रहा। घंटो विद्युत कटौती से घरों में पीने के पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम 4 बजे तक आपूर्ति सुचारु तो हुई लेकिन उसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
जेई संदीप राजपूत ने बताया कि अरनिया के नजदीक तारों में फाल्ट के चलते ब्रेकडाउन हो गया था। इसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप रही। लेकिन अब उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
सिर्फ 4 घंटे मिलती है बिजली फूटा गुस्सा
ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे बिजली लोगों को मिल पा रही है। इसे लेकर अच्छेजा गांव के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। अच्छेजा गांव के लोगों ने बताया कि बिजली से चलने वाले गांव में लगे छोटे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर बुधवार को काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह बिजली घर पर धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे।