{"_id":"576ec05d4f1c1bc525b4a0ff","slug":"jobs-found-fake-documents-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज पर पाई नौकरी, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज पर पाई नौकरी, एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामी कंपनी में बंगाल के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज लगाकर सहायक मैनेजर के पद पर नौकरी प्राप्त कर ली। गुमनाम शिकायत पर शुरू हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर कंपनी ने उसे निलंबित कर दिया। अब कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
चोला क्षेत्र में विवकॉल नामक एक कंपनी है। कंपनी में गौतम कुमार एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। गौतम कुमार ने एसएसपी को बताया कि उनकी कंपनी में भास्कर गुप्ता निवासी हुबली थाना पालापड़ पश्चिम बंगाल ने करीब 10 साल पहले सहायक मैनेजर के पद पर नौकरी प्राप्त की थी। 2005 में डाक से गुमनाम शिकायती मिला, जिसमें लिखा था कि भास्कर गुप्ता ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाई है।
विज्ञापन
कंपनी ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद भास्कर को नौकरी से निलंबित कर दिया गया। अब गौतम ने कानूनी कार्रवाई के लिए एसएसपी को तहरीर दी है। एसएसपी ने आईपीएस संजीव सुमन से मामले की जांच कराई। जांच के बाद कोतवाली देहात में भास्कर गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन