{"_id":"581242134f1c1b944ebc41cf","slug":"jewelry-palwal-30-km-jam-people-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर से पलवल तक 30 किमी जाम, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर से पलवल तक 30 किमी जाम, लोग बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेवर-पलवल मार्ग पर बुधवार रात से लगा जाम बृहस्पतिवार सुबह 30 किमी तक पहुंच गया। हालात इतने बुरे हुए कि सुबह 10 बजे तक जाम यमुना एक्सप्रेसवे जेवर इंटरचेंज सहित जेवर खुर्जा व जेवर झाजर मार्ग सहित जेवर कस्बे से देहात और अन्य कस्बों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर लग गया।
जाम खुलवाने के लिए उत्तर प्रदेश व हरियाणा की तीन कोतवाली पुलिस प्रयास करती रहीं, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। ट्रक चालकों का आरोप है कि बुधवार रात को कई विभागों की गाड़ियां झुप्पा बार्डर पर ट्रक चालकों से दिवाली को लेकर अवैध रूप से उगाही कर रही थीं।
विज्ञापन
जिन ट्रक चालकों से वसूली हो चुकी थी उन्होंने रास्ते में मिलने वाले अन्य चालकों को झुप्पा व पीपली गांव पर वसूली की बात अन्य को बता दी। इसके बाद जिसे जहां वसूली के बारे में पता चला उसने साइड में ट्रक खड़ा कर दिया, जिससे जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह तक वाहनों की लाइन पलवल तक और जेवर की तरफ से जाने वाले वाहनों की लाइन यमुना एक्सप्रेसवे जेवर इंटरचेंज तक लग चुकी थी। दिन निकलने के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही से जाम की स्थिति और बिगड़ गई।
जेवर के सभी स्थानीय मार्ग सहित जेवर खुर्जा मार्ग पर खुर्जा अंडरपास व जेवर झाजर मार्ग पर रोही गांव तक ट्रकों की लंबी लाइन लग गई जिससे जेवर से लेकर हरियाणा के पलवल तक 30 किमी के क्षेत्र में हालात खराब हो गए।