फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   je beaten by villagers

फॉल्ट ठीक न करने पर जेई और कर्मियों को पीटा

Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीरपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
je beaten by villagers
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
घर की बिजली ठीक करने से मना करने पर युवक ने अपने साथियों को बुलाकर संविदा विद्युतकर्मियों की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंचे जेई को भी युवकों ने पीटा। जेई की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी जेई समेत चार कर्मचारियों और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात कस्बा स्थित बिजलीघर पर संविदाकर्मी ओमप्रकाश, जय हिंद और सुनील मौजूद थे। आरोप है कि रात करीब 9.30 बजे मोहल्ला पोमैया निवासी सोनू शर्मा बिजलीघर पर पहुंचा और संविदाकर्मियों से घर की बिजली ठीक करने को कहा।
विज्ञापन


रात में जाने से मना करने पर संविदाकर्मियों से सोनू का विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू ने अपने दोस्तों को बुलाकर तीनों संविदा विद्युतकर्मियों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर जेई राजीव कौशिक पहुंचे और घायल संविदा कर्मियों को निजी क्लीनिक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोनू शर्मा अपने साथियों के साथ वहां भी पहुंच गया और जेई से भी मारपीट की। जेई राजीव कौशिक ने सोनू शर्मा, अनुज, कमल, अमित, वेद प्रकाश, पवन, मोनू, जितेंद्र, मुकेश, प्रवीन समेत 11 के खिलाफ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


उधर, सोनू शर्मा का आरोप है कि जेई राजीव कौशिक, तीनों संविदा कर्मचारी और दो अज्ञात लोग उनके घर पहुंचकर मारपीट और अभद्रता की। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed