{"_id":"68a5ff2bd33831b0a2066ac2","slug":"jawasa-resident-farmer-dies-of-fever-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-139165-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बुखार से जवासा निवासी किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बुखार से जवासा निवासी किसान की मौत
विज्ञापन
गांव जवासा निवासी बुखार से मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो
खानपुर। जिले में बुखार से एक और किसान की मौत हो गई। गांव जवासा निवासी राजेंद्र पिछले पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने शुरुआत में गांव एवं खानपुर के झोलाछाप से इलाज करवाया। हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले मेरठ ले गए। मंगलवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में कई लोग बीमार हैं।
गांव जवासा निवासी राजेंद्र (50) खेतीवाड़ी करते थे। उनके पुत्र राजकुमार ने बताया कि पांच दिन पूर्व पिता को बुखार हुआ। शुरुआत में गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज करवाया। सुधार न होने पर खानपुर के एक क्लीनिक पर दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार को हालत बिगड़ने पर पिता को मेरठ ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम को उनकी मौत हो गई।
ग्रामीण दुष्यंत कुमार एवं राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। पीएचसी पर चिकित्सक न होने पर झोलाछाप से इलाज करवाना पड़ रहा है। गांव में स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाए तो कुछ राहत मिल सकती है। ग्रामीण हरिओम ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा है। जलभराव की समस्या भी है। अभी तक छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप भी बना हुआ है।
विज्ञापन
टीम को गांव भेजकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। गांव में अन्य लोगों के बीमार मिलने पर शिविर लगाकर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। - डॉ. सुनील कुमार, कार्यवाहक सीएमओ