{"_id":"58c190a34f1c1b0b4bdc44ea","slug":"jat-will-fly-delhi-to-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को दिल्ली कूच करेंगे जाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को दिल्ली कूच करेंगे जाट
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक को संबधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जाट आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का दिल्ली में धरना जारी है। अब 20 मार्च को संसद का घेराव होगा। इसके लिए देशभर के जाट दिल्ली पहुंचेंगे।’ यह बात समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कही। उन्हाेंने जिले के जाट नेताओं की बैठक में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि हरियाणा में जाट समाज के पर जो अत्याचार किए जा रहे हैं, वैसा देश में किसी भी जाति के साथ नहीं हुआ। केंद्र में जाट आरक्षण की मांग को लेकर देशभर के जाटों ने संसद के घेराव के लिए 20 मार्च को दिल्ली कूच का आह्वान किया है।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगतवीर सिरोही ने कहा कि सभी जिलों में तैयारी के लिए क्षेत्रवार मीटिंगों का आयोजन कर दिल्ली जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दें। जिलाध्यक्ष विनेश चरौरा ने बताया कि बृहस्पतिवार से सघन प्रचार-प्रसार शुरू कर बुलंदशहर जिले से बड़ी संख्या में जाट अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
अनूपशहर विधानसभा के विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा, भाकियू के प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी आदि ने सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान चौधरी धर्मेंद्र, चौधरी लाला मौसमगढ़, शैलेश शर्मा, जगदीश, अजय कुमार, रोहताश सिंह, चौधरी बच्चू सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद प्रमुख, रमित सिरोही, मोहित, चौधरी सुरेंद्र मलिक, चौधरी श्यौराज सिंह, चौधरी कालू सिंह, चौधरी दीपू, चौ रविंद्र सिंह, चौधरी विपिन और चैधरी राजकुमार सिंह शामिल रहे।