{"_id":"6287c58fd8b08f0a8f256e07","slug":"jam-bulandshahr-news-gbd2387255173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों को बना दिया स्टैंड, जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों को बना दिया स्टैंड, जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौराहों को बना दिया स्टैंड, जाम से लोग परेशान
बुलंदशहर। जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। आड़े-तिरछे खड़े होने वाले वाहनों के कारण चौराहों पर अक्सर जाम लग जाता है। इससे राहगीरों के साथ आम लोगों और दुकानदारों को भी परेशानियां होती हैं। टैक्सी स्टैंड बनाने के लिए कई बार भूमि चिह्नित की गई लेकिन आज तक इनका निर्माण नहीं हो सका। इसके चलते जिलेभर में अवैध टैक्सी चालक, बस व ऑटो संचालक वाहनों को रोड पर खड़ा करके सवारियां बैठाते हैं। इससे प्रमुख सड़कों का दायरा भी सिकुड़ गया है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन बृहस्पतिवार को हरकत में आया लेकिन शुक्रवार फिर चुप्पी साध ली। शुक्रवार को नगर, खुर्जा और सिकंदराबाद में सड़कों पर अवैध रूप से वाहन खड़े नजर आए।
सीन एक - भूड़ चौराहा
सड़क घेरकर खड़े होते हैं ऑटो व अन्य वाहन
शहर में दिल्ली की ओर से प्रवेश के मुख्य द्वार यानी भूड़ चौराहा के आसपास टैक्सी स्टैंड न होने के कारण रोड के चारों ओर आधी सड़क घेरकर ऑटो, टाटा मैजिक, ई-रिक्शा और डग्गेमार वाहन आदि आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। इस कारण सुबह से शाम तक जाम जैसे हालात बने रहते हैं। जबकि चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी बनी हुई है और उससे कुछ दूरी पर संभागीय परिवहन कार्यालय स्थित है। जाम लगने पर पुलिसकर्मी वाहनों को हटवा जाम खुलवाते है। शुक्रवार को भी चौराहे के चारों ओर सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा और डग्गेमार वाहन के साथ रोडवेज बस भी खड़ी नजर आई।
सीन दो - पुरानी जेल परिसर
परिसर में बैठे रहे टैक्सी चालक
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई का अभियान चलाया गया। इस दौरान पुरानी जेल परिसर से वाहनों को खदेड़ दोबारा न खड़े करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को इसका असर कुछ वाहनों पर देखने को मिला। अन्य दिनों की तरह टैक्सी वाहनों से भरा रहने वाला पुरानी जेल परिसर खाली-खाली नजर आया। हालांकि टैक्सी चालक जेल परिसर में बैठे नजर आए जो किसी भी व्यक्ति के आने पर उससे वाहन को बुक करने संबंधी पूछताछ करने में लग जाते।
विज्ञापन
सीन तीन - खुर्जा
स्टैंड खाली, सड़कों पर बैठाई सवारी
खुर्जा क्षेत्र में पहासू बस अड्डा और रोडवेज बस अड्डा पर दो जगह अवैध टैक्सी स्टैंड चल रहे है। बृहस्पतिवार को शासन के आदेश के बाद पुलिस ने स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए स्थल खाली करवाया। शुक्रवार को पहासू बस अड्डा परिसर जहां खाली नजर आया तो वहीं, रोडवेज बस अड्डे के सामने कुछ ऑटो संचालक वाहन को खड़ा कर सवारी भरते नजर आए। वहीं, नगर के अन्य क्षेत्रों में ई-रिक्शा संचालक सड़कों पर ही ई-रिक्शा को खड़ा कर सवारी भरते रहे। इन पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का कोई खौफ देखने को नहीं मिला।
सीन चार - दनकौर तिराहा
सड़क किनारे खड़े रहे वाहन
शुक्रवार को भी आम दिनों की तरह अवैध रूप से बनाए स्टैंड पर मिनी बस, टेंपो खड़े होकर सवारियों को बैठाते हुए नजर आए। दनकौर तिराहे के पास, कोतवाली के सामने, कुत्ते की कब्र, जेवर अड्डे पर अवैध स्टैंड बने हुए हैं। अवैध स्टैंड पर बस, मिनी बस, टेंपो चालक खड़े होकर सवारियों को बैठाते हैं। जिस कारण सड़क पर जाम लग जाता है। जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों ने पूर्व में भी पुलिस, प्रशासन से शिकायत करते हुए दनकौर तिराहे, कोतवाली के सामने बने अवैध स्टैंड को हटाने की मांग की थी। मगर पुलिस के हीलाहवाली के चलते अवैध स्टैंड से वाहनों को संचालन लगातार जारी रहा।
इन स्थानों पर भी बने हुए है अवैध टैक्सी स्टैंड
नगर के स्याना बस अड्डे पर खानपुर बस अड्डा, डीएवी फ्लाई ओवर के नीचे शिकारपुर-सहसवान बस अड्डा, रोडवेज बस अड्डे के पास टेंपू बस स्टैंड, कालाआम चौराहे पर मिनी बस अड्डा व टेंपू स्टैंड आदि संचालित है। साथ ही ई-रिक्शा की भरमार होने के कारण जगह-जगह स्टैंड बने हुए है। इसके अलावा औरंगाबाद, जहांगीराबाद, खानपुर, चंदियाना, बुगरासी, स्याना, ऊंचागांव, अनूपशहर, बीबीनगर, गुलावठी, अगौता, सैदपुर, ककोड़, चोला, खुर्जा, पहासू, छतारी, अहमदगढ़, डिबाई, अरनियां, खुर्जा जंक्शन, शिकारपुर आदि स्थानों पर डग्गेमार वाहन, टैक्सी, ऑटो, टाटा मैजिक आदि वाहनों के लिए अवैध स्टैंड बने हुए हैं।
अवैध टैक्सी, ऑटो और डग्गेमार वाहनों के स्टैंड पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को गुलावठी क्षेत्र समेत अन्य स्थानों पर वाहन संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। - आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन
अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई का अभियान चलाने के संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। अवैध स्टैंड को खाली करवाने के बाद दोबारा वाहन खड़े नजर आएंगे तो वाहनों को जब्त करवाया जाएगा। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम