{"_id":"6189618c2da28e08fb33ef75","slug":"jam-bulandshahr-news-gbd2290237158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद खुले कार्यालय, शहर में जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद खुले कार्यालय, शहर में जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
शिकारपुर रोड पर बस की छत पर बैठकर सफर करते यात्री।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन बाद खुले कार्यालय, शहर में जाम से जूझे लोग
बुलंदशहर। शहर में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों पर भी जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आए। वहीं चौक-चाराहों पर व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी लोगों को जाम से निजात नहीं दिला पाए।
सोमवार को पांच दिनों के अवकाश के बाद सरकारी कार्यालय खुले। बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाकर भी अपने कार्य स्थल के लिए पहुंचे। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। जाम के चलते अंसारी रोड से जुड़े बस अड्डा रोड, अंबर सिनेमा रोड, चौक बाजार, गांधी चौक, काली नदी रोड, स्याना अड्डा रोड समेत अन्य मार्गों पर जाम के कारण वाहन रेंग-रेंग कर निकले। जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में नाकाम रहे। जिसके चलते मिनटों के सफर को तय करने में घंटों का समय लगा। अस्पताल रोड पर ठेला संचालकों और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ा। काली नदी रोड पर अतिक्रमण और सड़क की चौड़ाई कम और डिवाइडर लगे होने के कारण जाम लग रहा है। काला आम चौराहे पर कुछ पुलिसकर्मी जाम से निपटने के लिए मैदान पर दिखाई दिए लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी भी एक न चल सकी। जिसके चलते नुमाइश रोड फ्लाईओवर पर कई बार जाम लगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने बताया कि वाहनों के दबाव के चलते जाम लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया।
ई-रिक्शा का रूट नहीं निर्धारित
शहर में जाम का प्रमुख कारण ई-रिक्शा बने हुए हैं। रूट निर्धारण न होने के कारण बेतरतीब तरीके से ई -रिक्शा चालक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। रिक्शा चालक सड़क पर कहीं भी रिक्शा खड़ा कर देते हैं। जिससे स्थिति और विकट हो जाती है। समस्या के निस्तारण के लिए न तो एआरटीओ और न ही ट्रैफिक पुलिस कोई कदम उठा रही है।
विज्ञापन
बसों में रही भीड़, डग्गामारों की चांदी
बुलंदशहर। दिवाली त्योहार संपन्न होने के बाद लोगों के वापस लौटने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। कार्यस्थल पर लौटने के कारण यात्रियों को रोडवेज बस न मिलने पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। डग्गामार बसों की छतों पर यात्री सफर करते दिखाई दिए। सोमवार को नगर के शिकारपुर बाईपास, डीएवी तिराहा, भूड़, स्याना व अनूपशहर बस अड्डा आदि स्थानों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। जो भी बस आती वह देखते-ही-देखते भर जाती। कुछ यात्रियों को रोडवेज बस न मिलने पर डग्गामार वाहनों में सफर तय करना पड़ा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि निगम की बसों का संचालन 11 नवंबर तक जारी रहेगा। डिपो से दिल्ली रूट पर सर्वाधिक बसों का संचालन हो रहा है। संवाद