फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jalabhishek took place amidst the cheers of Bam-Bam Bhole in pagodas

Bulandshahar News: शिवालयों बम-बम भोले के जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन के चौथे सोमवार को शिवभक्तों ने शिवालयों पर पहुंचकर श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। बम-बम भोले के नारों के साथ भक्तों ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर मन्नत मांगी। शिवालयों में दोपहर बाद तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। शिवालयों पर सुरक्षा के भी इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही शिव मंदिरों में जल लेकर जलाभिषेक के लिए शिवालयों के सूर्यदेव के निकलने से पहले ही कपाट खुल गए थे। इसके साथ ही भक्तों की लाइन लगना शुरू हो गई। भक्तों ने हर हर महादेव का जयकारा और जलाभिषेक किया। उन्होंने बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार की माला, चंदन आदि से पूजन अर्चन किया और धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की। नगर के राजराजेश्वर मंदिर, टीचर्स कालोनी स्थित शिव मंदिर के अलावा शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर और अनूपशहर के शिव मंदिर के अलावा नगर से लेकर देहात तक के शिवालयों में शिवभक्तों ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। साथ ही मन्नत भी मांगी। जगह जगह मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरान शिवालयाें पर माहौल शिवमय बना रहा। वहीं, दूसरी ओर जिले में जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे से लोगों ने पूड़ी, सब्जी, हलुआ व खीर आदि का प्रसाद प्राप्त कर श्रद्धा से ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed