{"_id":"573dc66f4f1c1b9857ac72fd","slug":"irrigation-office-capture-the-officer-made-the-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई ऑफिस पर कब्जा, अफसर को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई ऑफिस पर कब्जा, अफसर को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर और रजवाहों में पानी नहीं आने से गुस्साए किसानों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई दफ्तर पर कब्जा कर लिया। किसानों ने सिंचाई सहायक अभियंता को बंधक बनाकर धूप में बैठा दिया। फिर सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव का पुतला फूंका। हालांकि, एक्सईएन सिंचाई की ओर से आश्वासन मिलने के बाद किसान शांत होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
भाकियू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए सिंचाई विभाग के दफ्तर पर पहुंचे। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि अनूपशहर नहर खंड मेरठ में एक माह से पानी नहीं है। सिंचाई के अभाव में फल पट्टी (स्याना-ऊंचागांव क्षेत्र) में आम समेत अधिकांश फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि एक कैबिनेट मंत्री के दबाव में सिंचाई अफसरों ने नहर का पानी किठौर में रोक दिया है। उन्होंने चेताया कि 21 अप्रैल तक पानी नहीं पहुंचा तो गांवों में मुनादी करवाकर किसान नहर को मिट्टी से भर देंगे। जगतवीर सिंह और शैलेंद्र आर्य, डॉ. गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पानी की समस्या को जल्द दूर नहीं किया गया तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
ऐसे में किसान मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बाद में अधिशासी अभियंता एचएन सिंह ने प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी से फोन पर बात की और दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
आश्वासन के बाद किसानों ने सहायक अभियंता अजय कुमार को बंधन मुक्त कर दिया। इस मौके पर गिरवर सिंह, रोहताश, टिंकू कुमार, शब्बीर खां, वीरेंद्र्र शर्मा, नसरुददीन, नरेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।