{"_id":"63cac2340aecf315e54f565b","slug":"investors-summit-bulandshahr-news-gbd2510042133-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: इन्वेस्टर्स समिट में 10 उद्यमियों ने दी 875 करोड़ के निवेश को सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: इन्वेस्टर्स समिट में 10 उद्यमियों ने दी 875 करोड़ के निवेश को सहमति
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट में 10 उद्यमियों ने दी 875 करोड़ के निवेश को सहमति
बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के सभागार में शुक्रवार को यूपी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ। इसमें 25 से अधिक उद्यमियों ने प्रतिभाग कर निवेश करने पर मंथन किया। 10 उद्यमियों ने एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर कर 875 करोड़ रुपये से निवेश करने पर सहमति दी। इसमें टाउनशिप, हाउसिंग, औद्योगिक टाउनशिप, कोल्डचेन, होटल और हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाएगा।
बीडीए सभागार में आयोजित हुए इन्वेस्टर्स समिट में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि यूपी अब विकास की रफ्तार पकड़ रहा है। अन्य राज्यों से उद्योगपति अब यूपी में आकर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इससे यूपी में रोजगार के साधन बढ़ने के साथ विकास कार्यों को रफ्तार भी मिलेगी। इस दौरान उद्यमियों ने पूर्व में निवेश करने के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही एकल खिड़की की मांग की। जिससे निवेश के दौरान सभी कार्य एकल खिड़की से हो सके। इस दौरान 10 उद्यमियों ने 875 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू साइन किया तो पूर्व 4835 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू जारी किया। तीन उद्यमियों ने इन्वेस्टमेंट के लिए 450 करोड़ रुपये का निवेश करने पर सहमति दी है। जिनका जल्द ही प्राधिकरण द्वारा एमओयू साइन कराया जाएगा। उद्यमियों के निवेश से जिले में पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार का साधन मिलेगा। इस दौरान प्राधिकरण सचिव देवेंद्र पाल सिंह, मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार समेत 20 से अधिक उद्यमी और प्राधिकरण के कर्मी मौजूद रहे।
टाउनशिप, हॉस्पिटल, कोल्डचेन, डेयरी का होगा निर्माण
इन्वेस्टर्स समिट में 10 उद्यमियों ने 875 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी दी है। इसमें टाउनशिप, ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक टाउनशिप बनाई जाएगी। कोल्डचेन, होटल, वेलनेस सेंटर, मिल्क फैक्टरी, डेयरी, पैकिंग आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा हॉस्पिटल और औद्योगिक इकाई स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
इन उद्यमियों ने एमओयू किया साइन
इन्वेस्टर्स का नाम/प्रोजेक्ट - धनराशि करोड़ में
डीपी दास/ओमेगा इन्फ्रा बिल्ड द्वारा - 400 करोड़
संजय ठाकुर/सिक्का ग्रुप द्वारा - 300 करोड़
नीरज बंसल/अनन्ता डेवलपर्स द्वारा - 50 करोड़
कुलदीप नागर/मेट्रो सिटी द्वारा - 25 करोड़
तजेंद्र गोस्वामी/टीवाईजी फूड द्वारा - 25 करोड़
दीपक चौधरी/कोल्ड चेन द्वारा - 20 करोड़
शुभम शर्मा/एआर एंड संस द्वारा - 20 करोड़
गौरव मित्तल/दक्ष लैंड प्रोमोटर्स द्वारा - 15 करोड़
तपेंद्र सिंह/होटल एंड वेलनेस सेंटर - 10 करोड़
शेष शर्मा/श्रीराम प्रोपर्ट्री - 10 करोड़
---
इन उद्यमियों को जारी हुआ एमओयू
मै. उत्तम स्टील्स एंड एसोसिएट्स - 4750 करोड़
नीरज सिंघल/बरन हॉस्पिटल - 40 करोड़
आनंद मिश्रा/हाउसिंग ले आउट - 25 करोड़
तजेंद्र गोस्वामी/टीवाईजी फूड - 20 करोड़
---
इन उद्यमियों का जल्द होगा एमओयू साइन
वीआरवाई लॉजिस्टिक्स - 200 करोड़
क्रीमी फूडस - 200 करोड़
रामा पशु आहार - 50 करोड़
---
इन्होंने भी दी निवेश के लिए सहमति
राधेश्याम दीक्षित (आनंदा डेरी) ने प्रदेश में 600 करोड़ का निवेश करने की बात कही। साथ ही जिले में 200 करोड़ का निवेश करने के लिए कहा है। इसके साथ ही मधुसूधन एक्जीक्यूटिव मनोज कुमार ने भी 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही। साथ ही नेक्सस सोलर संचालक ने 100 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए कहा है।
---
बोले उद्यमी
जिले के उद्यमी है और जिले में निवेश करने से रोजगार के साधन बढ़ने के साथ विकास कार्य भी बढ़ेंगे। इसके लिए जिले में करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। - मनोज कुमार, एक्जीक्यूटिव मधुसूदन डेयरी
-
बुलंदशहर में टाउनशिप बनाने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का निवेश करने की योजना है। - दीपक चौधरी, डायरेक्टर नेक्सस सोलर
इन्वेस्टर्स समिट सफल रहा। टाउनशिप बनने से लोगों को अच्छे आवास की सुविधा मिलेगी तो अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष