फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Investigation started in the district on increase in dengue, report will be received in 24 hours

Bulandshahar News: डेंगू बढ़ने पर जिले में शुरू हुई जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में डेंगू के मरीजों को एलाइजा जांच के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन में संचालित आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए मशीन लगाई गई है। अभी तक एलाइजा जांच को सैंपल लेकर मेरठ व लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सैंपल भेजकर जांच कराई जाती। जिले में डेंगू के 78 केस मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जिसकी रिपोर्ट लोगों को 24 घंटे में ही मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगातार बुखार के मरीज बढ़ने पर उनमें डेंगू के लक्षण भी मिल रहे हैं। ऐसे लोगों की अभी तक जिले में एनएस-1 किट से जांच की सुविधा है। एनएस-1 से पॉजिटिव आने पर संबंधित में डेंगू की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर मेरठ व लखनऊ की लैब में जांच को भेजा जाता है। यहां से रिपोर्ट मिलने में एक सप्ताह से 15 दिन तक का समय लग जाता है। रिपोर्ट में देरी होने पर कुछ मरीज जहां स्वस्थ हो जाते है तो कुछ की हालत बिगड़ गई होती है। लेकिन अब मरीजों को डेंगू जांच की रिपोर्ट सैंपल देने के 24 घंटे में मिल सकेगी। इससे इलाज भी तत्काल मिल सकेगा। इसके लिए डेंगू की एनएस-1 किट से पॉजिटिव आने वाले मरीजों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर लैब में एलाइजा रीडर मशीन से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग को मिली 10 किट
नोडल अधिकारी डॉ.रमित कुमार ने बताया कि एलाइजा रीडर मशीन को इंस्टाल करा दिया गया है। सैंपल लेकर जांच भी की जा रही है। इसके लिए पांच किट लखनऊ से मिली है और पांच किट अतिरिक्त मंगाई गई है। एक किट से 96 लोगों की जांच की जा सकेगी। अब तक जिले में डेंगू के 78 केस सामने आ चुके हैं। जांच शुरू होने से अब रिपोर्ट मिलने में देरी नहीं होगी। साथ ही इलाज भी जल्द मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलाइजा रीडर मशीन को इंस्टाल करवाने के बाद जांच शुरू करवा दी गई। पिछले दिनों से जांच हो रही है। जांच में अभी कोई पॉजिटिव नहीं आया है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed