{"_id":"64b2dea8d66681724304343f","slug":"investigation-of-typhoid-started-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-1556-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 15 दिन बाद मिला केमिकल, टाइफाइड की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 15 दिन बाद मिला केमिकल, टाइफाइड की जांच शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में पिछले 15 दिन से टायफाइड की जांच नहीं हो रही थी। ऐसे में मरीज बिना जांच के वापस लौट रहे थे। अमर उजाला ने शनिवार को मरीजों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे सीएमएस ने संज्ञान में लेकर तत्काल केमिकल मंगवाया। केमिकल आ जाने से अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में जांच शुरू हो गई। शनिवार को 28 लोगों ने जांच के लिए सैंपल दिया।
जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों के लक्षण के आधार पर चिकित्सक जांच के लिए लिखकर दे रहे हैं। 15 दिन पूर्व अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में टायफाइड जांच के लिए केमिकल समाप्त हो गया। ऐसे में 15 दिन से मरीजों की टायफाइड की जांच नहीं हो पा रही थी और मरीजों को निजी लैब पर जाकर महंगी रकम दे जांच करानी पड़ रही थी। मरीजों की समस्या को अमर उजाला ने शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल के सीएमएस ने संज्ञान में लेकर तत्काल केमिकल की व्यवस्था की। केमिकल आ जाने पर अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में टायफाइड की जांच शुरू कर दी गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि केमिकल मंगवा दिया गया है। केमिकल आने पर जांच शुरू करवा दी है।