{"_id":"67a793090f2cd8d3ea0d8ab6","slug":"investigation-committee-formed-in-bribery-case-dissolved-new-committee-formed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-129303-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रिश्वत लेने के मामले में गठित जांच कमेटी भंग, बनाई नई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रिश्वत लेने के मामले में गठित जांच कमेटी भंग, बनाई नई कमेटी
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के बाबू का कथित ठेकेदार से रिश्वत लेने के मामले में गठित जांच कमेटी को एमडी ने भंग कर दिया है। साथ ही मामले में मुख्य अभियंता के निर्देशन में दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम की ओर से जल्द जांच कर रिपोर्ट एमडी को देने की बात कही गई है।
ऊर्जा निगम के एक बाबू व कथित ठेकेदार के बीच टेंडर दिलाने को लेकर बातचीत और रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बाबू की ओर से टेंडर दिलाने के नाम पर रिश्वत की पेशकश की गई थी। मामले में ठेकेदार ने एमडी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।
जिसके चलते मुख्य अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। मुख्य अभियंता की ओर से गठित जांच टीम को एमडी ईशा दुहन ने भंग कर दिया है। साथ ही मुख्य अभियंता एसके गुप्ता और दिशांत लोधी की टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जांच टीम की ओर से दोनों पक्षों से साक्ष्य पेश करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मुख्य अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि एमडी के निर्देश पर टीम जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडी स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी।