{"_id":"6ace6ac1591e835bd90c2564","slug":"instructions-to-add-the-names-of-eligible-individuals-left-out-of-the-voter-list-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-168227-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों के नाम जोड़ने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं।
इसके साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से पूर्व की मतदाता नामावली और 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित वर्तमान मतदाता सूची का मिलान किया जाए। इस दौरान ऐसे मतदाताओं को चिह्नित किया जाए, जिनके नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज थे लेकिन वर्तमान सूची से छूट गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें और सूची से छूटे पात्र लोगों के फार्म-6 भरवाकर उनके नाम जुड़वाएं।