फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Instructions given to colleges to upload marks of internal examinations

Bulandshahar News: कॉलेजों को दिए आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to colleges to upload marks of internal examinations
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों को आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही कॉलेजों को चेतावनी दी है कि अंक अपलोड न होने पर छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम प्रभावित होने पर कॉलेज स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन पोर्टल https://ecsuniversityweb.in/ पर जल्द अपलोड किए जाएं। थ्योरी परीक्षाएं शुरू होने से पहले अगर अंक नहीं डाले गए तो संबंधित छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोक दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में पांच बार नोटिस (29 अक्तूबर से 24 नवंबर तक) देने के बावजूद कई सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने अब तक कदम नहीं उठाया है। साथ ही कॉलेजों को यह भी निर्देश दिए हैं कि पूर्णांक-प्राप्तांक दो बार चेक करके ही अपलोड करें, गलती हुई तो सही नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed