फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   innocent went missing on the farm

Bulandshahar News: मां-दादी के साथ खेत पर गया ढाई वर्षीय मासूम लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
innocent went missing on the farm
लापता नितिन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव इलना में मां और दादी के साथ खेतों पर चारा लेने गया ढाई वर्षीय मासूम मंगलवार दोपहर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। औरंगाबाद समेत आसपास के कुल पांच थानों की पुलिस मासूम की तलाश में लगी हुई है। ड्रोन से खेतों में तलाश की जा रही है। समय बीतने के साथ-साथ अनहोनी की आशंका भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

औरंगाबाद के गांव इलना निवासी कन्हैया लोधी गांव में ही टेलर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रेखा और मां अंगूरी देवी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना स्थित अपने खेतों से पशुओं का चारा लेने के लिए बुग्गी लेकर गए थे। इस दौरान उनका ढाई वर्षीय इकलौता पुत्र नितिन भी उनके साथ गया था। दोपहर के समय नितिन को मां व उसकी दादी नीम के पेड़ के नीचे खेलता हुआ छोड़कर खेत में काम करने चले गए थे। वापस आकर देखा तो नितिन वहां मौजूद नहीं था। दोनों ने नितिन के लापता होने का शोर मचा दिया। महिलाओं ने आसपास के खेतों में उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। औरंगाबाद और खानपुर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मासूम की तलाश में जुट गए। मंगलवार देर शाम से ही सीओ स्याना की अगुवाई में पांच थानों की पुलिस मासूम को तलाशने में जुटी हुई है। सीओ स्याना के निर्देशन में औरंगाबाद, खानपुर, स्याना, बीबीनगर और नरसेना थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचकर जंगलों में तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार से अब तक तीन बार ड्रोन कैमरा भी घटनास्थल के आसपास उड़ाकर बच्चे की खोज की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने खाली पड़ी लखावटी मध्य गंग नहर में भी मासूम को तलाशा। बाद में सीओ खानपुर एसओ को लेकर अगवा हुए मासूम के घर पर पहुंचीं और वहा मां और दादी से घटना की जानकारी ली। सीओ ने घटना के वक्त आसपास खेतों में घास काट रही महिलाओं को मौके पर बुलाकर उनसे भी पूछताछ की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन


हापुड़ से बुलाया गया डाॅग स्क्वायड
मासूम के लापता होने के 24 घंटे बाद बुधवार दोपहर तक भी कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सीओ से डाग स्क्वायड बुलाने की मांग की। सीओ ने बुलंदशहर के डाग स्क्वायड के बीमार होने की बात कही। करीब तीन बजे हापुड़ जनपद से डाग स्क्वायड को बुलाया गया। जिसके माध्यम से बच्चे की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तांत्रिकों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
खेतों से लापता हुए मासूम का कोई सुराग न लगने के बाद पुलिस दूसरी दिशा में भी काम कर रही है। पुलिस को पता चला है कि जिस गांव का मासूम रहने वाला है, उस गांव में कई तांत्रिक है जो क्रिया करता है। सीओ ने थाना पुलिस को तांत्रिकों को चिन्हित करने के साथ उनकी कुंडली खंगालने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक तांत्रिक लापता मासूम के परिवार से ताल्लुक रखता है।



पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर मासूम की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। ड्रोन से तलाश कराई जा रही है, डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। जिसकी मदद से बच्चे को तलाश जा रहा है। - वंदना शर्मा, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed