{"_id":"6aa80bb8452552b9470b1396","slug":"innocent-girl-and-woman-injured-in-road-accident-in-bulandshahar-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: खुर्जा में तेज रफ्तार कार का कहर, गलत दिशा से आकर ऑटो में मारी टक्कर; मासूम बच्ची और महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: खुर्जा में तेज रफ्तार कार का कहर, गलत दिशा से आकर ऑटो में मारी टक्कर; मासूम बच्ची और महिला घायल
Mon, 14 Sep 2026 08:32 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:32 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा में हाईवे-34 पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मासूम बच्ची और महिला घायल हो गईं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा में गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार एक मासूम बच्ची और एक महिला घायल हो गईं।
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा बुलंदशहर से सवारी लेकर खुर्जा की ओर जा रहा था। यह हादसा खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के हाईवे 34 पर PLRD अस्पताल के निकट हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार मासूम बच्ची और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक की लापरवाही इस अनहोनी का कारण बन सकती थी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई करने का दावा किया है।
विज्ञापन