{"_id":"573b4f494f1c1be36dac6f0c","slug":"innocent-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल के हौदे में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल के हौदे में डूबकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 17 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
नरसेना में मंगलवार को बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के पास बने ट्यूबवेल के हौदे में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक अशोक खेतीबाड़ी करते हैं। उसके घर के पास ही ट्यूबवेल है। मंगलवार सुबह 10 बजे कुणाल (2) पुत्र अशोक ट्यूबवेल के पास खेल रहा था। परिजन पास के खेत में काम में लगे थे।
विज्ञापन
अचानक कुणाल खेलते-खेलते ट्यूबवेल के हौदे में गिर गया। उस समय ट्यूबवेल चल रही थी, जिससे कुणाल की चीख परिजनों को सुनाई नहीं पड़ी। कुछ समय बाद पड़ोस का बच्चा ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो उसने कुणाल को पानी में गिरा देख शोर मचाया।
विज्ञापन
बच्चे को शोर मचाते देख परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे और कुणाल को पानी से बाहर निकाला। बदहवास हालत में कुणाल को पास के सीएचसी में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक ने बताया कि कुणाल उसका इकलौता बेटा था। कुणाल से बड़ी बेटी श्रुति (4) साल की है। श्रुति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन