फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Innocent children are falling prey to diarrhea and viral

Bulandshahar News: डायरिया और वायरल की चपेट में आ रहे मासूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Innocent children are falling prey to diarrhea and viral
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में परामर्श देते बाल रोग विशेषज्ञ। संवाद
बुलंदशहर। मौसम बदलने से डायरिया और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसका असर बच्चों पर सर्वाधिक पड़ रहा है। प्रतिदिन बच्चों को लेकर परिजन सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में डायरिया और वायरल समेत अन्य बीमारियों के प्रतिदिन 40 से अधिक बच्चों को लेकर परिजन आ रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत से ही मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रतिदिन 100 के करीब बच्चे आ रहे हैं। इनमें 20 से 40 बच्चे ऐसे हैं, जो वायरल और डायरिया से पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मौसम में बदलाव और शरीर में पानी की कमी की वजह से बच्चे वायरल और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। छोटे बच्चों को नहर और नदी के ठंडे पानी में न नहलाएं। इससे निमोनिया का खतरा रहता है। डायरिया हो तो तरल पदार्थ, ओआरएस लें। वहीं, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने कहा कि प्रतिदिन ओपीडी में डायरिया एवं वायरल समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों को लेकर परिजन आ रहे हैं। विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार के साथ परिजनों को बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed