{"_id":"677ffcbaa6e19ca49701e4cc","slug":"information-given-to-students-about-traffic-rules-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127863-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। दरियापुर स्थित आईपी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्यूब हाईवेज के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट धीरज प्रकाश सेठी ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। कार या अन्य वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चले। उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। परियोजना प्रमुख अनिरुद्ध सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. टीएन मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर टोल प्रबंधक बजरंग सैनी, आपदा प्रबंधक दिनेश कौशिक, सुरक्षा प्रबंधक दयानंद वर्मा व सोमवीर सिंह मौजूद रहे।