फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Inflation

महंगाई की मार : सरसों तेल, दालों के दाम छू रहे आसमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inflation
महंगाई की मार : सरसों तेल, दालों के दाम छू रहे आसमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण में तमाम दुश्वारियों के बीच महंगाई सितम बढ़ा रही है। महामारी की दूसरी लहर के बाद दाल के भाव में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक माह में सरसाें का तेल 50 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। रिफाइंड और बनस्पति घी आदि के दाम उछल गए हैं। दालों का भाव भी आसमान छूने लगा है। अरहर की दाल 30 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। उड़द, मूंग, मसूर और चना के दाम रेट में एकाएक इजाफा होने लगा है। ऐसे में खाने का जायका भी फीका पड़ने लगा है। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इम्युनिटी बनाए रखना जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है। दाल प्रोटीन का प्रमुख स्रोत्र है। इसलिए भोजन में कोई न कोई दाल अवश्य लें। लेकिन दालों के दाम में इतने बढ़ गए हैं कि आम आदमी के साथ गरीब को भी खरीदने पहले अपनी जेब देखनी पड़ रही है।
बोलीं गृहणियां, अब तो घर चलाना भी मुश्किल
एक तो कोरोना से बचने के लिए दवा आदि का खर्च बढ़ गया है। वहीं, अब दाल और तेल के दाम इतने हो गए हैं कि खरीदने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन खरीदना मजबूरी बन गई है। - सविता सैन।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच काम-धंधा बंद है। परिवार चलाने के लिए किसी तरह प्रयास किया जा रहा है। वहीं, महंगाई ने कमर तोड़ने का काम कर दिया है। दाल खरीद पाना तो अब काफी मुश्किल हो गया है। - अंजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन

दालों को इम्युनिटी बढ़ाने का स्रोत्र बताया जा रहा है, लेकिन बाजार में एकाएक उछाल आने से खरीदने और रसोई चलाने के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है। तेल और रिफाइंड के दाम भी बढ़ने से आम और गरीब आदमी की पहुंच से दूर होने लगे हैं। - मोनिका सक्सेना।

घर-घर में लोग बुखार, खांसी और जुकाम आदि बीमारियों से बीमार हैं। ऐसे में दाल भी जरूरी है। लेकिन महंगी होने के कारण जरूरत अनुसार नहीं खरीद पा रहे हैं। शासन और प्रशासन को चाहिए कि बढ़ती महंगाई पर भी रोक लगाई जाए। - सविता चौधरी।
खाद्य पदार्थों की कीमतें प्रति किलो की दर से
दाल पहले के भाव अब के भाव
मूंग 80 रुपये 90 से 100 रुपये
उड़द 80 रुपये 95 से 100 रुपये
मंसूर 70 रुपये 80 से 85 रुपये
मटर 70 रुपये 80 रुपये
चना 60 रुपये 75 रुपये
सरसों का तेल 120 रुपये 170 रुपये
रिफाइंड 130 रुपये 150 से 165 रुपये
वनस्पति घी 120 रुपये 150 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed