फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Infant killed in collision with unknown vehicle, parents seriously injured, road blockade imposed

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल, लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Infant killed in collision with unknown vehicle, parents seriously injured, road blockade imposed
पहासू-शिकारपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मृतक बच्चा सान्तनु का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। उटरावली गांव के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना पहासू के गांव क्रियावली निवासी बंटी रविवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र शांतनु के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उटरावली के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में मासूम शांतनु ने सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बंटी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही क्रियावली गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर अहमदगढ़-शिकारपुर मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अहमदगढ़ के अलावा पहासू और शिकारपुर थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई।
इस दौरान सीओ शिकारपुर समेत सीओ अनूपशहर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार हुए। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शांतनु की मौत की खबर के बाद से क्रियावली गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ शिकारपुर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
----------
हादसे में घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला प्रियंका ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से ही महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गत 29 अप्रैल को रविंद्र कुमार अपनी पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ ऑटो से लौट रहे थे तभी कुतुबपुर के पास एक बेकाबू पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में प्रियंका के सिर में गंभीर चोट आई थी। प्रियंका के परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, हादसे में घायल पुत्र आयुष अब भी गंभीर है। संवाद

----------
अनियंत्रित क्रेटा ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन घायल
गुलावठी। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेटा कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना अगौता के गांव लोहरला निवासी रिजवाना, वाहिद और दीपू ई-रिक्शा में सवार होकर खरीदारी के लिए गुलावठी आ रहे थे। जैसे ही वे छपरावत कट के पास पहुंचे, बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed