फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Independence day

आज शान से लहराएगा तिरंगा, सुबह नौ बजे होगा ध्वजारोहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Independence day
कालाआम चौराहा स्थित एक दुकान पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा खरीदते बच्चे। - फोटो : BULANDSHAHR
आज शान से लहराएगा तिरंगा, सुबह नौ बजे होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन

बुलंदशहर। देशभर में आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सभी सरकार व गैर सरकारी विभागों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्व में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन की ओर से सुबह आठ बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, अब मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों में ध्वजारोहण के समय में बदलाव किया गया है। अब ध्वजारोहण सुबह आठ बजे के स्थान पर सुबह नौ बजे किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां की हैं। जिला प्रशासन की ओर से कार्यालयों की साफ-सफाई के अलावा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने और पार्कों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही महापुरुषों की प्रतिमाओं के पार्कों में पौधरोपण भी किया जाएगा। किसी भी प्रकार से भीड़-भाड वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर चाक चौबंद होगी सुरक्षा
देश की राजधानी दिल्ली से सटा होने के कारण बुलंदशहर जिला भी अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आता है। यहां नरौरा परमाणु पावर प्लांट के अलावा सिकंदराबाद में रडार केंद्र, खुर्जा में जंक्शन के अलावा कई महत्वपूर्ण स्थान हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी तत्वों के सक्रिय होकर किसी घटना को अंजाम देने की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए जिला पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर वाहनों एवं संदिग्ध लोगों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली की ओर आने जाने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को धर्मस्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नजर रखने व कोई भी घटना होने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed