{"_id":"6193eb6a98480d1f863e6ab5","slug":"incroachment-bulandshahr-news-gbd229476690","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण: सिकुड़ रही शहर की सड़कें, पालिका कर रही पत्राचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण: सिकुड़ रही शहर की सड़कें, पालिका कर रही पत्राचार
विज्ञापन
लल्लाबाबू चौराह से डीएवी तिराहे रोड पर हो रहा अतिक्रमण।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण: सिकुड़ रही शहर की सड़कें, पालिका कर रही पत्राचार
बुलंदशहर। शहर में अतिक्रमण लाइलाज बीमारी बन चुकी है। मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक दुकानों के बाहर अतिक्रमण फैला हुआ है। नाले-नालियों समेत लोगों ने फुटपाथ पर अवैध तरीके से कब्जा करने पर सड़कें सिकुड़ती जा रही है। आठ साल से पालिका अतिक्रमण हटाओ के नाम पर महज पत्राचार में लगी हुई है। पुलिस और प्रशासन का सहयोग न मिलने के कारण नगर पालिका अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
शहर के राजेबाबू रोड, कालाआम चौराहा से भूड़ रोड, कालाआम चौराहा से स्याना अड्डा, अंबर सिनेमा, अस्पताल रोड, अंसारी रोड, रोडवेज बस अड्डा और ईदगाह रोड समेत आदि स्थानों पर दुकानदार, रेस्टोरेंट संचालक, शोरूम संचालक, अस्पताल और बैंक आदि व्यवसाय होते हैं। इन स्थानों पर संबंधित संचालकों द्वारा नगर पालिका की नाली व फुटपाथ पर दुकानें सजाकर लगभग पांच से सात फुट तक अतिक्रमण कर लिया है। सड़क किनारे बने फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करना पड़ता है। इसके अलावा इन्हीं दुकानों के ऊपर संचालित बैंक के पास भी खुद का वाहन पार्किंग स्थल नहीं है। इससे बैंक स्टाफ के अलावा बैंक में आने वाले उपभोक्ता भी अपने वाहनों को मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर देते हैं। सुबह दस बजे से देर शाम सात बजे तक मोटर साइकिल और फोर व्हीलर आदि खड़े रहते हैं। इन वाहनों के सड़कों पर खड़े रहने से मार्ग प्रभावित रहता है। इससे हमेशा ही जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से राहगीरों को विभिन्न परेशानियां होती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
अवैध कब्जा करने वालों पर नहीं होती कार्रवाई
पालिका और प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा करने वाले दबंग लोगों पर कभी कार्रवाई नहीं की जाती। अगर कोई ठेला या खेमचा लगा लेता है तो उसे लाठी भांजकर भगा दिया जाता है। सभी पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
- मनीष चौधरी
सभी सड़कों पर है अतिक्रमण
नगर की ऐसी कोई सड़क नहीं जहां अतिक्रमण नहीं हो रहा। सभी सड़कें अतिक्रमण की चपेट में है। लेकिन पालिका और प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर महज खानापूर्ति करते रहते है।
- नरेंद्र चौधरी
अतिक्रमण के कारण आए दिन होते हैं विवाद
अधिकांश दुकानें सड़कों पर है। जिनके आगे अगर वाहन खड़ा कर दिया जाए तो सड़कों पर जाम की समस्या बन जाती है। वाहन हटाने के लिए कहने पर संबंधित दुकानदार लड़ने पर उतारू रहते हैं।
- अखिलेश चंद
शिकायत के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
कई बार पालिका और प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने के लिए मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे समय-समय पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
- अजय अग्रवाल
प्रशासन से मांगा गया है सहयोग
नगर में अतिक्रमण को हटवाने के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी, एडीएम प्रशासन और नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर सहयोग दिलवाने की मांग की है। पालिका द्वारा आठ वर्ष पूर्व 2013-14 में तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया गया था।
- मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
जल्द हटवाया जाएगा अतिक्रमण
विभिन्न त्योहार और चुनावी कार्यक्रम के चलते पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जल्द ही पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
- एसएन तिवारी, एसपी सिटी
नगर में जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
कोरोना के बाद अन्य कार्यक्रमों के चलते व्यस्तता बनी हुई है। अतिक्रमण एक समस्या है, जिससे नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन